Gaya News: महाबोधि मंदिर के आसपास बढ़ेगी सुरक्षा, होटलों और घरों का सत्यापन करायेगी पुलिस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Dec 2024 7:45 PM
Gaya News: एसएसपी आशीष भारती ने महाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए बीटीएमसी कार्यालय में समीक्षा बैठक की.
Gaya News: महाबोधि मंदिर परिसर की सुरक्षा- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को बीटीएमसी कार्यालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार, बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान एसएसपी ने पूर्व में दिये निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की और महाबोधि मंदिर एवं उसके पूरे परिसर की सुरक्षा- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई निर्देश दिये.

एसएसपी ने क्या निर्देश दिए
एसएसपी आशीष भारती ने बाइक मोबाइल यूनिट और क्यूआरटी को और प्रभावी बनाने के साथ ही आसपास के होटल व घरों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने अन्य सुरक्षा उपायों को और भी कारगर बनाने की बिंदुओं पर चर्चा की और उस पर काम करने का निर्देश दिया. बैठक के बाद एसएसपी ने महाबोधि मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों का सुरक्षा ऑडिट किया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती व आपातकालीन प्रबंधन योजनाओं का गहन निरीक्षण किया.
बढ़ाई जाएगी सीसीटीवी कैमरों की संख्या
एसएसपी ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने व सुरक्षा कर्मियों को नियमित रूप से मॉक ड्रिल करने, सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत व अपडेट करते रहने के साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को सुसज्जित और सतर्क रहने का निर्देश दिया है. एसएसपी ने मंदिर की सुरक्षा के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत का भी ध्यान रखने का निर्देश सुरक्षाकर्मियों को दिया है. उल्लेखनीय है कि महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में बीसैप और जिला पुलिस के लगभग 300 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और कुछ दिनों बाद मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा कर 140 कर दी जायेगी. एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिये.
इसे भी पढ़ें: Lalan singh: ‘सौ चूहे खाकर, बिल्ली चली हज को’, संविधान पर चर्चा के दौरान ललन सिंह ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










