Gaya News : काचर के मोनबार में 3.57 एकड़ में लगी अफीम की फसल की गयी नष्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Gaya News : प्रखंड अंतर्गत बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के काचर पंचायत अंतर्गत मोनबार के जंगल में लगभग 3.57 एकड़ वन विभाग की भूमि में रहे अफीम की फसल को सुरक्षा बलों व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को नष्ट किया गया.
विज्ञापन
डुमरिया.
प्रखंड अंतर्गत बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के काचर पंचायत अंतर्गत मोनबार के जंगल में लगभग 3.57 एकड़ वन विभाग की भूमि में रहे अफीम की फसल को सुरक्षा बलों व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को नष्ट किया गया. यह कार्रवाई एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर बोधिबिगहा थाने की पुलिस, एक्साइज विभाग, वन विभाग, एसएसबी-29 वीं वाहिनी के संयुक्त कार्रवाई में अफीम की खेती को नष्ट किया गया. वन विभाग के अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में अवैध रूप से अफीम की खेती होने की सूचना मिल रही है. सूचना के आधार पर शुक्रवार तीसरे दिन मोनबार के जंगल में वन विभाग के 3.57 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर के द्वारा नष्ट किया. अभी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. वहीं अफीम की खेती करनेवालों को भी चिह्नित किया जा रहा है. उसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान में बोधि बिगहा थाने की पुलिस, एसएसबी 29वीं वाहिनी कैंप डुमरिया, अंचल अमीन, वन विभाग व एक्साइज विभाग के अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गयी.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन