Gaya News : रोशनगंज में वृद्ध ने फांसी लगाकर कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : रोशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर गांव में रविवार की अहले सुबह एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर गांव में रविवार की अहले सुबह एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनकी पहचान रोशनगंज थानाक्षेत्र के मदारपुर गांव के रहनेवाले महेंद्र पासवान के रूप में की गयी है. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इस मामले में परिजनों ने बताया कि वृद्ध पिछले कई महीनों से पारिवारिक कलह के कारण दिमागी तौर पर परेशानी में था. वह दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी का काम कर अपना जीवन यापन कर रहा था. उसका दिमागी इलाज भी चल रहा था. परिजनों ने बताया कि लगभग चार दिन पूर्व दूसरे राज्य से घर आया था और सुबह सो कर उठ��े के बाद घर से निकलकर बधार में नदी किनारे शौच के उद्देश्य से निकला, परंतु कुछ देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तब खबर मिली कि अपने ही गमछी से गले में फांसी लगाकर पेड़ से लटका है. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. तत्पश्चात रोशनगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन