गया में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, फंदे से लटका मिला शव, पति और चाची फरार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

Gaya News: (डोभी प्रखंड से ओमकार सिन्हा) जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद मृतका का पति और उसकी चाची मौके से फरार बताए जा रहे हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंखे की कुंडी से लटका मिला 18 वर्षीय रानी का शव

घटना बहेरा थाना क्षेत्र के कोठवारा गांव के मांझी टोला की है. जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रानी का शव कमरे में पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला. पास में एक खटिया खड़ी थी, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है.

छह महीने पहले घर लाया था रंजित, कहा था हो चुकी है शादी

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब छह-सात महीने पहले रंजित कुमार रानी को अपने घर लेकर आया था. उस समय गांववालों को बताया गया था कि दोनों की शादी हो चुकी है और वह पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे.

कमरे में पहुंचते ही उड़ गए लोगों के होश

शनिवार सुबह रंजित कुमार ने चिल्लाकर लोगों को बताया कि रानी ने फांसी लगा ली है. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में फंदे से लटका शव देखकर सन्न रह गए. ग्रामीणों ने तुरंत फंदा काटकर रानी को नीचे उतारा और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद पति और चाची गायब, पुलिस का शक गहराया

सूचना मिलने पर बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने देखा कि शव कमरे के फर्श पर पड़ा था और गले पर फंदे के निशान थे. हालांकि मौके पर रंजित कुमार और उसकी चाची नगीना देवी मौजूद नहीं थे. काफी खोजबीन के बाद पुलिस चाची नगीना देवी को लेकर आई.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, हर एंगल से जांच शुरू

पुलिस ने नगीना देवी की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पुलिस अब मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि रंजित और रानी के संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है. पुलिस साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करने में लगी है.

Also Read: बालू खनन के गड्ढे में डूबा युवक, शव मिलने के बाद भड़के ग्रामीण, बजौरा घाट पर शुरू किया धरना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन