Gaya News : गया में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : एएनएमएमसीएच परिसर स्थित करीब 200 करोड़ रुपये से बनाये गये 221 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन शुक्रवार को किया जायेगा.

विज्ञापन

गया. एएनएमएमसीएच परिसर स्थित करीब 200 करोड़ रुपये से बनाये गये 221 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन शुक्रवार को किया जायेगा. हॉस्पिटल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. हॉस्पिटल के अंदर कई अत्याधुनिक उपकरण के साथ लगभग संसाधन को लगा दिया गया है. यहां पर कई मॉडलर ओटी बनाये गये हैं. इसके अलावा मरीजों की जांच के लिए एमआरआइ, एक्सरे व सीटी स्कैन आदि मशीनें भी लगायी गयी हैं. यहां पर ही मरीजों को जांच की सुविधा मिल जायेगी. विभाग की ओर से यहां पर सात विभाग के मरीजों को देखने व भर्ती करने की सुविधा बहाल की जानी है. इसमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस, नियोनेटोलॉजी के मरीजों को यहां पर इलाज मिल सकेगी. इसमें कॉर्डियोलॉजी में चार, न्यूरोसर्जरी में छह, न्यूरोलॉजी में एक व यूरोलॉजी में दो डॉक्टर यहां विभाग से भेजे गये हैं. इनके अलावा इसीजी के चारव टीएमटी के दो टेक्निशियन भी पहले से यहां ज्वाइन किया है. सीटीवीटी , नेफ्रोलाॅजी व नियोनेटोलॉजी में डॉक्टर की बहाली यहां नहीं की गयी है. इनके प्रतिनियुक्ति होने के बाद इलाज शुरू हो सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन