Gaya News : 14 दिसंबर को होनी थी शादी, सांप के काटने से युवती की मौत

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र की काज पंचायत के खैरी टैरा गांव में शुक्रवार की शाम शौच करने गयी एक 19 वर्षीय युवती को सांप ने काट लिया व उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र की काज पंचायत के खैरी टैरा गांव में शुक्रवार की शाम शौच करने गयी एक 19 वर्षीय युवती को सांप ने काट लिया व उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. इस संबंध में काज पंचायत के मुखिया रितेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद तुरंत उसे इलाज के लिए हमलोग सीएचसी आमस ले गये. लेकिन,वहां के चिकित्सकों ने सारी सुविधा के बावजूद रेफर कर दिया. इस दौरान मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल गया ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. युवती खैरी टैरा गांव के महेंद्र राम की 19 वर्षीय पुत्री मोनम कुमारी है. इधर, मृतक युवती की मां ने रोते-रोते बताया की उसकी शादी चेरकी परसावां गांव में ठीक की थी. 10 दिसंबर को तिलक व 14 दिसंबर को शादी होनी थी. खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. मृतका युवती अपने चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी. घटनी के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया. घटना के बाद परिवार के बीच मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन