Gaya News : थाने में शराबी का हंगामा करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Gaya News : शराब के नशे में धुत नशेड़ी का नशे में हंगामा करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
शेरघाटी.
शराब के नशे में धुत नशेड़ी का नशे में हंगामा करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े शराबी की पहचान थाना क्षेत्र के कमात गांव के रहनेवाले गोलू सिंह उर्फ शिवम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है. इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर चली आयी. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस एक शराबी को पड़कर थाने लायी है. वह पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर रहा है. वह पुलिस को सबक सिखाने जैसी धमकियां दे रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन