Gaya News : धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का किया गया विस्तार

Updated:
विज्ञापन

Allahabad: A train halts on inundated railway tracks following heavy rainfall, at a railway station in Prayagraj (Allahabad), Monday, Sept. 30, 2019. (PTI Photo) (PTI9_30_2019_000249A)

Gaya News : यात्रियों की डिमांड व सुविधाओं को देखते हुए धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

गया. यात्रियों की डिमांड व सुविधाओं को देखते हुए धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं, ताकि परिचालन में परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का परिचालन में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 03309 धनबाद- जम्मूतवी स्पेशल मंगलवार, शनिवार को चार जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03310 जम्मूतवी- धनबाद स्पेशल बुधवार, रविवार पांच जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी. उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 03309 व 03310 धनबाद-जम्मूतवी- धनबाद स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन