Gaya News : बगैर किसानों को मुआवजा दिये फसल को किया बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : भारतमाला एक्सप्रेस-वे बनारस टू कोलकाता से जुड़े कर्मियों के द्वारा प्रखंड के जमुना सूजी टांड़ पर मंगलवार को बगैर किसानों को मुआवजा दिये खेतों में लगी अरहर की फसल को बर्बाद करने का आरोप किसानों ने लगाया है.

विज्ञापन

इमामगंज. भारतमाला एक्सप्रेस-वे बनारस टू कोलकाता से जुड़े कर्मियों के द्वारा प्रखंड के जमुना सूजी टांड़ पर मंगलवार को बगैर किसानों को मुआवजा दिये खेतों में लगी अरहर की फसल को बर्बाद करने का आरोप किसानों ने लगाया है. किसानों ने बताया कि सड़क निर्माण में जुड़े कर्मियों ने बड़ी-बड़ी मशीन लगा कर फसल को बर्बाद कर दिया. हमलोगों की कोई भी सुनने को तैयार नहीं है. आखिर हमलोग जाये तो कहां जाये. अंचल कार्यालय में जाते है तो कोई सुनने को तैयार नहीं है. खेत में फसल बर्बाद देख रोना आता है. विदित हो कि दो तीन दिन पूर्व प्रखंड के चेडीस्थान में बगैर मुआवजा दिए सड़क निर्माण कार्य के दौरान किसानों ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त करते हुए कार्य को बंद करवा दिया था. इधर फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन