Gaya News: पुलिस वाहन पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15 वर्षों से फरार चल रहा था नक्सली बिंदु यादव

Updated:
विज्ञापन

Gaya News: पुलिस वाहन पर हमला करने वाला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नक्सली बिंदु यादव 15 वर्षों से फरार चल रहा था

विज्ञापन

Gaya News: गया पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. यह नक्सली 15 वर्षों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार नक्सली का नाम बिंदु यादव है. बिंदु यादव 15 साल पहले जवानों की हत्या और हथियार लूटने के उद्देश्य से पुलिस वाहन पर हमला किया था. इस संबंध में इमामगंज पुलिस अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी. डीएसपी अमीत कुमार ने बताया कि एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन में नक्सलियों एवं अपराध कर्मियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कारवाई की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार की रात गया पुलिस को सूचना मिली की कई कांडों में फरार चल रहे कुख्यात नक्सली छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव के रहने वाले बिंदु यादव अपने घर आया हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस वाहन पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के द्वारा सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल के मार्गदर्शन एवं इमामगंज डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में डुमरिया एवं छकरबंधा थानाध्यक्षों के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवानों की संयुक्त टीम का गठन किया गया. गठित टीम बरहा गांव नक्सली के घर पहुंची तो एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस के जवानों ने अपने हिरासत में ले लिया. पुलिस के हिरासत मे आए व्यक्ति से जब अधिकारी ने नाम पता पूछा तो अपना नाम बिंदु यादव घर बरहा बताया. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

15 वर्षों से फरार चल रहा था नक्सली बिंदु यादव

डीएसपी ने बताया कि 12 फरवरी 2009 को डुमरिया थाना अंतर्गत कालिदह पुल के पास नक्सलियों के द्वारा पुलिस के जवानों को जान मारने के मक्सद एवं हथियार लुटने के उद्वेश्य से संगठित होकर पुलिस बल पर हमला किया गया था. जिसमे कुछ पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे. घटना के बाद डुमरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें बिंदु यादव नामजद आरोपित बनाया गया था. पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान बिंदु यादव ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. डीएसपी ने बताया कि इस कांड में अबतक तीन नक्सलियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इस मौके पर डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित पुलिस के जवान उपस्थित थे.

Also Read: Bihar Crime: आरा में बाइक सवार बदमाशों ने क्रिकेट खेल रहे ठेकेदार पुत्र को मारी गोली, घटना के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन