Gaya News : होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर में 55 मरीजों का हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को मानपुर स्थित बुढ़वा महादेव कुकरा में नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मानपुर. मगध होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को मानपुर स्थित बुढ़वा महादेव कुकरा में नि:शुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व संघ के सचिव डॉ प्रभात कुमार ने किया. चिकित्सा शिविर में मरीजों के इलाज के साथ-साथ नि:शुल्क दवाइयां भी दी गयीं. शिविर को सफल बनाने में डॉ बीबी मेहता, डॉ प्रमोद कुमार वर्मा व डॉ अंजू कुमारी ने अपना बहुमूल्य समय दिया. शिविर में कुल 55 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया गया. इसमे अधिकतर मरीज गैस्ट्रिक, जोडों के दर्द, चर्म रोग और डायबिटीज के मिले. इधर दूसरी ओर 18 व 19 जनवरी को रेडक्रॉस भवन में होने वाला होमियोपैथिक साइंटीफिक सेमिनार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन