Gaya News : एएनएमएमसीएच में पितृपक्ष व मंकी पॉक्स के लिए 48 बेड रिजर्व

Updated:
विज्ञापन

Gaya News :पितृपक्ष मेले को देखते हुए एएनएमएमसीएच में भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसके अलावा मंकी पॉक्स के संभावित मरीजों को रखने की भी व्यवस्था यहां कर ली गयी है.

विज्ञापन

गया. पितृपक्ष मेले को देखते हुए एएनएमएमसीएच में भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसके अलावा मंकी पॉक्स के संभावित मरीजों को रखने की भी व्यवस्था यहां कर ली गयी है. डेंगू के मरीजों के लिए यहां पहले से ही स्पेशल वार्ड बनाये गये हैं. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान ने बताया कि पितृपक्ष के 32, मंकी पॉक्स के लिए 16 व डेंगू मरीज के लिए 48 बेड सुरक्षित रखे गये हैं. यहां पर सभी वार्डों में अलग से डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गयी है. डेंगू मरीजों के लिए पिछले एक माह से यहां स्पेशल वार्ड बनाये गये हैं. इसमें फिलहाल डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है. डेंगू स्पेशल वार्ड में तत्काल में 26 मरीज भर्ती हैं. उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान किसी भी मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी. मरीजों के लिए हर तरह की दवा की व्यवस्था की गयी है. ऐसे भी देखा जाये, किसी तरह की विपदा में अस्पताल में मरीजों की सेवा बहुत ही ढंग से की जाती है. किसी तरह के आपदा में बेहतर ढंग से काम किया जाता रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन