पितृपक्ष में गया जंक्शन पर चार पहिया वाहनों की नो एंट्री, नमस्ते होटल के पास बनी वैकल्पिक पार्किंग
पार्किंग स्थल पर खड़ी वाहन | Prabhat Khabar Network
पितृपक्ष मेला के दौरान गया जंक्शन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए चार पहिया वाहनों की पार्किंग पर रोक लगा दी गई है. श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
Gaya Junction Parking : पितृपक्ष मेला को लेकर गया जंक्शन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए चार पहिया वाहनों की पार्किंग पर रोक लगा दी गयी है. अब श्रद्धालुओं और यात्रियों के साथ आने वाले चार पहिया वाहनों को स्टेशन परिसर के अंदर खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.
चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल नमस्ते होटल के बगल में निर्धारित किया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गयी है.
पितृपक्ष मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया पहुंचते हैं. ऐसे में स्टेशन परिसर में वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से जाम और यात्रियों को आवागमन में परेशानी होने की आशंका रहती है.
वैकल्पिक पार्किंग स्थल की व्यवस्था.
नयी व्यवस्था के तहत चार पहिया वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करना होगा. स्टेशन परिसर में जहां-तहां चार पहिया वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जायेगी और संबंधित वाहन चालक से जुर्माना वसूला जायेगा.
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल करें और स्टेशन परिसर को जाम मुक्त रखने में सहयोग करें. यह व्यवस्था पितृपक्ष मेला के दौरान यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए