गया जंक्शन पर ऑपरेशन उपलब्ध के तहत दलाल गिरफ्तार, तत्काल टिकट पर वसूलता था अतिरिक्त रकम

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवा के साथ आरपीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji News : गया जंक्शन पर आरपीएफ ने 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. तत्काल टिकट के अवैध कारोबार में लिप्त एक दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी यात्रियों से अतिरिक्त पैसे वसूल रहा था.

विज्ञापन

Gaya Ji News : आरपीएफ ने 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत रविवार को गया जंक्शन पर तत्काल टिकट के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टिकट दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के पास से तत्काल कोटे का एक रेल ई-टिकट बरामद किया गया है. इस पूरे मामले में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

सीपीडीएस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को मिली सफलता

आरपीएफ से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी के दिशा-निर्देश पर उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला के नेतृत्व में आरपीएफ एवं सीपीडीएस की संयुक्त विशेष टीम गया रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी. इसी दौरान 30 वर्षीय संदीप कुमार (निवासी सिंधौल, थाना सिरदला, जिला नवादा) को संदेह के आधार पर रोका गया और उसकी जांच की गई.

प्रति यात्री 500 से 1000 रुपये अतिरिक्त वसूलने की बात कबूली

गहन पूछताछ के दौरान उसके पास से 20 जुलाई की यात्रा के लिए राजगीर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) जाने वाली ट्रेन संख्या 13201 का एक स्लीपर तत्काल टिकट (पीएनआर-6706806852) बरामद हुआ, जिसकी वास्तविक कीमत 2,865 रुपये थी.

पूछताछ में आरोपी ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि वह सीधे-साधे यात्रियों से तत्काल टिकट बनवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति 500 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त रकम वसूलता था. उसने यह भी खुलासा किया कि इस विशेष टिकट के लिए उसने ग्राहक से ऑनलाइन माध्यम से कुल 4,000 रुपये प्राप्त किए थे. प्रारंभिक जांच में मामला रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार से जुड़ा पाए जाने पर आरपीएफ ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और रेल टिकटों की कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत आगे भी लगातार इसी तरह का विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही आरपीएफ ने आम यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे केवल रेलवे के अधिकृत माध्यमों व काउंटरों से ही अपना टिकट बुक कराएं तथा दलालों के चंगुल में फंसने से बचें.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन