गया जी: IG विकास वैभव ने महिला थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

निलंबन की सांकेतिक तस्वीर
Gaya Ji Mahila SHO suspended: गया में महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को प्राथमिकी दर्ज न करने के आरोप में आईजी विकास वैभव ने निलंबित कर दिया है.
Gaya Ji Mahila SHO suspended: मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को निलंबित कर दिया है. थानाध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगा है.
Gaya Ji Mahila SHO suspended: क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गया जी शहर के केपी रोड के रहने वाले मंगलेश सिंह की बेटी मनीषा कुमारी ने जमशेदपुर में रहने वाले अपने ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर महिला थाने में आवेदन दिया. लेकिन, महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने पीड़िता को जमशेदपुर में जाकर केस दर्ज कराने की सलाह दी.
Gaya Ji News: सिटी एसपी के आदेश के बाद भी महिला थानाध्यक्ष ने नहीं दर्ज की एफआईआर
पीड़िता ने जमशेदपुर जाने में असमर्थता जताई. फिर भी महिला थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं किया. पीड़िता ने सिटी एसपी ने गुहार लगाई. सिटी एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज कर कांड की जांच शुरू करने का आदेश दिया. लेकिन, महिला थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं किया. तब पीड़िता, मगध रेंज के आईजी से अपील की. इसके बावजूद भी महिला थानाध्यक्ष ने अपने थाना में केस दर्ज नहीं कर जीरो एफआईआर दर्ज करने आवेदन को जमशेदपुर भेज दिया.
गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Gaya Ji IG: आईजी से की शिकायत फिर हुई कार्रवाई
महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के क्रियाकलाप की शिकायत पीड़िता ने आईजी से की. आईजी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के मामले में महिला थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया.
Gaya Ji Mahila SHO suspended: क्या कहते हैं आईजी
आईजी विकास वैभव ने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि महिला अपनी सुविधा के अनुसार से अपने ससुराल या अपने मायके क्षेत्र के थाना में केस दर्ज करा सकती है. महिला थानाध्यक्ष ने अपने वरीय अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है. इस कारण उसे निलंबित कर दिया गया है.
Also Read: गया जी में आज बंद रहेगा बांकेबाजार, ग्रामीणों ने किया बंदी का ऐलान, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










