गया जी में चोरी का अनोखा तरीका, परिवार को घर में बंद कर ऑटो लेकर फरार हुए चोर, FIR दर्ज
डोभी थाना का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : गया जी के डोभी थाना क्षेत्र में एक परिवार उस वक्त दहशत में आ गया जब उनका ऑटो रात में घर के बाहर से चोरी हो गया. चोरों ने मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर इस वारदात को अंजाम दिया.
Gaya Ji News : गया जी के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी में गुरुवार की रात अपने घर के बाहर खड़े ऑटो के अचानक गायब होने से करमौनी निवासी विनेश चौधरी और उनका परिवार दहशत में है. पीड़ित विनेश ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह गुरुवार की शाम ऑटो को घर के सामने लगाकर घर के अंदर चले गए. सभी परिवार के सदस्य रात में सो गए.
आपके शहर में
मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
शुक्रवार की सुबह जब विनेश जागे, तो मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला. छत पर चढ़कर आवाज लगाई और पड़ोसी की मदद से बाहर से कुंडी खुलवाई, तब बाहर निकलकर देखा तो ऑटो कहीं नहीं था. विनेश और परिजनों ने आसपास पूरी खोजबीन की, लेकिन ऑटो का कोई सुराग नहीं मिला. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने जानकारी नहीं दी. घटना से परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
ऑटो के साथ जरूरी कागजात भी चोरी, FIR दर्ज
विनेश ने बताया कि ऑटो में कुछ जरूरी कागजात और घर के छोटे-मोटे सामान रखे थे, जिनका भी कोई सुराग नहीं मिला है. इस पर उन्होंने स्थानीय डोभी थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज तथा संभावित संदिग्धों की पहचान के लिए पड़ताल कर रही है.
Also Read : बोधगया फोरलेन हादसे में बड़ा खुलासा, ट्रक की रॉन्ग साइड एंट्री बनी चार युवकों की मौत की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए