गया जी: गुरुआ में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद परिजन

Gaya Ji Accident News: गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के अतोपुर गांव की रीना कुमारी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Gaya Ji Accident News: गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के अतोपुर गांव निवासी कामदेव प्रसाद की 28 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी की इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में बुधवार की रात मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही मायके अतोपुर और ससुराल गरजू बिगहा में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Gaya Ji Accident News: सड़क हादसे में हुई थी घायल

ग्रामीण चंद्रशेखर ने बताया कि फरवरी माह में रीना कुमारी अपने पति विवेक कुमार के साथ गरजू बिगहा जा रही थीं. इसी दौरान गुरुआ-करमाइन मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था.

Gaya Ji Road Accident: इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई. चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

आमस थाना में दर्ज है प्राथमिकी

घटना के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध आमस थाना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की संभावना है. इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: गया जी : 24 घंटे में ही सिस्टम फेल, हाइट गेज बैरियर टूटा, प्रतिबंध के बाद भी घुसा मालवाहक वाहन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन