गया-जहानाबाद वन प्रमंडल ने हासिल किया 100% लक्ष्य, 4 लाख से ज्यादा पौधों का हुआ रोपण

Updated:
विज्ञापन

लगाये गये पौधे | Prabhat Khabar Network

गया वन प्रमंडल ने मानसून की देरी के बावजूद पौधारोपण में शानदार 100% लक्ष्य हासिल किया है. 4 लाख 14 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं. विभाग बच्चों को स्कूल आई-कार्ड पर पौधे देकर प्रेरित कर रहा है.

विज्ञापन

गया वन प्रमंडल ( गया जहानाबाद) के अंतर्गत आने वाले फॉरेस्ट एरिया में पौधारोपण में अप्रत्याशित उपलब्धि हासिल की है. हालांकि मानसून की झमाझम बारिश लेट से होने के कारण शुरुआती पौधारोपण करने की गति धीमी थी. लेकिन एक सप्ताह से अच्छी बारिश होने के कारण पौधारोपण की रफ्तार तेज की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

गया वन प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के फॉरेस्ट एरिया में चार लाख 14 हजार 500 पौधारोपण किया गया है. जो निर्धारित लक्ष्य का 100 फीसदी है. वहीं सरकारी कार्यालयों के परिसरों में 99 हजार पौधाें को रोपण का लक्ष्य रखा गया था. इसमें विभाग ने 80 हजार पौधारोपण कर लिया गया है. साथ ही वन विभाग ने 99 हजार पौधा बेचने का लक्ष्य रखा था.

जिसे 40 हजार पौधा बेचा गया है. विभाग ने बताया कि 100 फीसदी अचीवमेंट के लिए प्रयास किया जा रहा है. जिसे करीब 15 दिन में पूरा कर लिया जायेगा. वहीं लोकल एनजीओ के तहत 33 हजार पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था. इसके लिए उनकी मांग के अनुसार संंबंधित एनजीओ को पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है. 15 हजार पौधा उपलब्ध करवा दिया गया है और अन्य प्रक्रिया में है.

बच्चों के आइ कार्ड पर 56 हजार पौधों का किया वितरण

पौधारोपण के लिए बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से वन विभाग ने स्कूल के आइ कार्ड देखकर दो पौधे उपलब्ध किया जा रहा है. निर्धारित लक्ष्य 55 हजार के विरूद्ध 56 हजार पौधे उन्हें उपलब्ध कराया गया है. विभाग ने मांग पर बच्चों को और पौधे उपलब्ध कराने की बात बतायी. ताकि बच्चे अपने आस पास स्कूल व अन्य जगहों पर पौधा लगा सकें. सरकारी स्कूलों में 4800 पौधे लगाये गये हैं. वहीं प्राइवेट स्कूलों में करीब 5500 लक्ष्य के विरुद्ध 3600 पौधा लगाया गया है.

जीविका दीदीयों को 4,55000 पौधा कराया जायेगा उपलब्ध

जीविका दीदीयों के माध्यम से करीब चार लाख 55 हजार पौधा रोपण किया जाना है. पौधा उपलब्ध कराने के लिए मसौदा अंतिम चरण में है. जल्द ही विभागीय स्वीकृति मिलने पर इसे उपलब्ध करा दिया जायेगा

पौधारोपण लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग के साथ सामूहिक प्रयास जरूरी

गया वन प्रमंडल ( गया जहानाबाद) में 2026-27 के तहत 25 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है. चरणबद्ध तरीके से विभाग के द्वारा आमलोगों के सामूहिक प्रयास से इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

लगाये गये पौधे | Prabhat Khabar Network
लगाये गये पौधे | Prabhat Khabar Network

गया वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने बताया की वन प्रमंडल के अंतर्गत जंगल एरिया में चार लाख 14 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था. विभाग ने 100 फीसदी टारगेट को पूरा कर लिया है. जल्द ही विभाग की स्वीकृति मिलते ही जीविका दीदीयों को 455000 पौधा उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन