सावन पूर्णिमा पर गया जी में फल्गु महाआरती, सीताकुंड और देवघाट पर उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

देवघाट पर फल्गु महाआरती की प्रस्तुति देते ब्राह्मण

सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर गया के फल्गु नदी के तट पर दो अलग-अलग संगठनों द्वारा फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया. सीताकुंड घाट पर सामाजिक संस्था प्रतिज्ञा और देवघाट पर श्री फल्गु सेवा समिति ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था का संगम देखा.

विज्ञापन

सावन पूर्णिमा के अवसर पर दो अलग-अलग संगठनों द्वारा फल्गु नदी के तट पर फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान नदी के दोनों तटों पर विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीताकुंड घाट पर सामाजिक संस्था प्रतिज्ञा ने किया फल्गु महाआरती का आयोजन

फ़ल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित सीताकुंड घाट पर सामाजिक संस्था प्रतिज्ञा द्वारा फ़ल्गु महाआरती की मनमोहक प्रस्तुति ब्राह्मणों द्वारा की गई. कार्यक्रम के संयोजक संस्था के अध्यक्ष बृजनंदन पाठक ने बताया कि इस मौके पर घाट को रंग-बिरंगे फूलों व बल्बों से सजाया गया. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

फोटो- गया- देवघाट पर फल्गु महाआरती की प्रस्तुति देते ब्राह्मण  - सीताकुंड घाट पर फल्गु महा आरती की प्रस्तुति | Prabhat Khabar Network
सीताकुंड घाट पर फल्गु महा आरती की प्रस्तुति | Prabhat Khabar Network

देवघाट पर श्री फल्गु सेवा समिति ने की फल्गु महाआरती की मनमोहक प्रस्तुति

इधर, श्री फल्गु सेवा समिति के तत्वावधान में पश्चिमी तट स्थित देवघाट पर गयापाल पंडा समाज के पांच युवकों ने विधि-विधान के साथ फल्गु महाआरती कर लोगों को रोमांचित किया.

फोटो- गया- देवघाट पर फल्गु महाआरती की प्रस्तुति देते ब्राह्मण  - सीताकुंड घाट पर फल्गु महा आरती की प्रस्तुति | Prabhat Khabar Network
देवघाट पर फल्गु महाआरती देखते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व अन्य श्रद्धालु

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार और कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समिति के मीडिया प्रभारी छोटू बारिक ने बताया कि देवघाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने फल्गु महाआरती का उठाया आनंद

देवघाट पर आयोजित इस भव्य महाआरती के दौरान गणमान्य लोगों के अलावा सैकड़ों की संख्या में आम श्रद्धालु भी शामिल हुए और महाआरती का आनंद उठाया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन