गया जी : 15 साल के बेटे को काम दिलाने हैदराबाद ले गए, मौत के बाद खुद कर दिया अंतिम संस्कार; इंसाफ के लिए थाना पहुंची मां
मृतक रोहित कुमार की फाइल फोटो और मां सरिता देवी
गया जी जिले के इमामगंज प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी 15 वर्षीय रोहित कुमार की हैदराबाद की एक चूड़ी फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि बिना सूचना दिए फैक्ट्री मालिक ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया और दो अन्य नाबालिगों को वहां बंधक बनाकर रखा गया है. पीड़ित मां सरिता देवी ने इमामगंज थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Gaya Minor Death Hyderabad गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की एक मां अपने 15 वर्षीय बेटे की मौत का सच जानने और इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है. काम दिलाने के नाम पर हैदराबाद ले जाए गए उसके बेटे रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
आपके शहर में

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद उन्हें सूचना देने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. बेटे की मौत से टूट चुकी मां अब पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है.
काम दिलाने के बहाने हैदराबाद ले जाया गया था 15 वर्षीय रोहित
ग्रामीण मुकेश कुमार और चंदन भारती ने बताया कि फतेहपुर गांव निवासी 15 वर्षीय रोहित कुमार को गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने चूड़ी फैक्ट्री में काम दिलाने के लिए हैदराबाद ले गया था। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में रोहित की मौत हो गई.

बिना परिजनों को बताए मालिक ने कर दिया अंतिम संस्कार
परिजनों का आरोप है कि रोहित की मौत की सूचना उन्हें दाह-संस्कार किए जाने के बाद दी गई. नाबालिग रोहित कुमार की हैदराबाद चूड़ी फैक्टरी में मौत के बाद परिजनों को बॉडी सौंपने के बजाय मालिक ने खुद ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
Also Read : गया जी : राखी बांधने के बहाने घर से निकली नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पति ने थाने में दिया आवेदन
चूड़ी फैक्ट्री में दो अन्य नाबालिगों को बंधक बनाने का आरोप
परिजनों ने बताया कि उसी फैक्टरी में दो अन्य नाबालिग भी बंधक बने हुए हैं. बेटे की मौत और उसके बाद हुई इस तरह की कार्रवाई से मां सरिता देवी गहरे सदमे में हैं.
इंसाफ के लिए थाने पहुंची मां, पुलिस ने शुरू की जांच
वह मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को इमामगंज थाना पहुंचीं. सरिता देवी ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच और बेटे की मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए