गया : बुकिंग के बाद गैस नहीं मिली, ऊपर से होम डिलीवरी में एक्स्ट्रा पैसे की शिकायत; SDO ने किया औचक निरीक्षण
इंडियन गैस एजेंसी का एसडीओ ने किया निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
शेरघाटी के SDO जतिन कुमार ने इंडियन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया. बुकिंग के बाद गैस न मिलने और होम डिलीवरी में अतिरिक्त पैसे वसूलने की शिकायतों पर कार्रवाई हुई. एजेंसी कर्मियों में हड़कंप मच गया.
Gaya Ji News : शेरघाटी के एसडीओ सह आइएएस अधिकारी जतिन कुमार ने गुरुवार को इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय और गोदाम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तथा होम डिलीवरी से संबंधित जानकारी ली गयी.
उपभोक्ताओं की शिकायतें
बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं की ओर से एसडीओ से शिकायत की जा रही थी कि बुकिंग के बावजूद रसोई गैस समय पर उपलब्ध नहीं करायी जा रही है.
वहीं, होम डिलीवरी के नाम पर निर्धारित राशि के अलावा 30 से 50 रुपये तक अतिरिक्त पैसे लिए जाने की भी शिकायत सामने आयी थी.

एसडीओ की कार्रवाई
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ जतिन कुमार ने गुरुवार को अचानक गैस एजेंसी कार्यालय और गोदाम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया.
एसडीओ के पहुंचते ही एजेंसी कर्मियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने संबंधित कर्मियों से गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

अधिक वसूली पर रोक
एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं से मिली शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया है. गैस वितरण व्यवस्था में जो भी कमियां मिली हैं, उनमें सुधार करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही होम डिलीवरी के दौरान उपभोक्ताओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं लेने की हिदायत दी गयी है. प्रशासन की कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए