गया में एक्यूप्रेशर शिविर, लोगों की जांच और मुफ्त उपचार; स्वास्थ्य समस्याओं में राहत के बताए गए उपाय

Updated:
विज्ञापन

शिविर में लोगों का इलाज करते हुए डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया शहर में आयोजित एक्यूप्रेशर शिविर में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. डॉ रामनरेश ने विभिन्न रोगों के लक्षण, कारण और एक्यूप्रेशर से राहत के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. शिविर में 25 से अधिक लोगों का निःशुल्क उपचार किया गया.

विज्ञापन

गया जी शहर के शहीद भगत सिंह कॉलोनी में सोमवार को एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

एक्यूप्रेशर से राहत के उपायों की दी गई जानकारी

डॉ रामनरेश ने बताया कि विभिन्न रोगों के लक्षण, उनके कारण तथा एक्यूप्रेशर के माध्यम से राहत पाने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया.

प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर चर्चा

इस दौरान एक्यूप्रेशर को प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगी पद्धति बताते हुए इसके महत्व पर विचार-विमर्श किया गया. डॉ रामनरेश ने कहा कि शरीर के विभिन्न दबाव बिंदुओं पर उचित तरीके से दबाव देकर कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पाने में मदद मिल सकती है.

Also Read : तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- 40 लाख की आबादी, लेकिन मुसहर समाज में सिर्फ 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर

लोगों को नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया. शिविर में 25 से अधिक लोगों की जांच कर उनका निःशुल्क उपचार किया गया.

स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आम लोगों को घर के समीप स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और उपचार की सुविधा मिलती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन