चार आरोपितों ने किया कोर्ट में सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Dec 2024 10:50 PM
विज्ञापन
कुंदन हत्याकांड : तीसरे दिन भी आरोपित संजय के घर पर चला पुलिस का हथौड़ा
विज्ञापन
कुंदन हत्याकांड : तीसरे दिन भी आरोपित संजय के घर पर चला पुलिस का हथौड़ा
मानपुर.
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने न्यायालय आदेश पर तीसरे दिन भी कुंदन सिंह हत्याकांड में फरार आरोपित के घर पर कुर्की जब्ती अभियान चलाया है. इधर, पुलिस प्रशासन का सख्त रवैया देख सोमवार की दोपहर हत्याकांड से जुड़े चार आरोपितों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मानपुर कुम्हार टोली के समीप महादलित टोले के रहनेवाले आरोपित संजय मांझी के घर की कुर्की जब्ती की गयी. संजय के घर से सभी सामान, किवाड़, खिड़की, अलमीरा, बर्तन, पलंग, कुर्सी, टेबल, पंखा, बक्सा चौकी आदि सामान को जब्त किया गया. इधर, स्थानीय पुलिस के दबाव से न्यायालय में चार आरोपितों ने सरेंडर कर दिया. इसमें मानपुर कुर्मी टोले के रहनेवाले पप्पू मेहता के बेटे विकास कुमार उर्फ काला, पुदीना खेत मुहल्ले के रहनेवाले उपेंद्र मेहता के बेटे विकास कुमार, गांधीनगर मुहल्ले के रहने वाले छोटू कुमार उर्फ बौना व दीपक कुमार उर्फ इटवां ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया. बता दें कि पिछले 24 नवंबर की रात लगभग 10 बजे बाइक सवार अपराधियों ने 100 रुपये का पेट्रोल डालने के विवाद में विशाल पेट्रोल पंप के मालिक रमेश सिंह के भतीजे कुंदन सिंह की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी. पुलिस पिछले तीन दिनों से न्यायालय आदेश पर लगातार कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर रही है. बता दें कि इस हत्याकांड की मॉनीटरिंग एसएसपी आशीष भारती खुद कर रहे हैं. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण काफी तेजी गति से पुलिस ने कदम बढ़ाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










