फल दुकान में लगी आग, 4.50 लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केदारनाथ मार्केट के पास स्थित एक फल दुकान में मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

गया. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केदारनाथ मार्केट के पास स्थित एक फल दुकान में मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा आम, अन्य फलों के अलावा प्लास्टिक के कैरेट सहित करीब 4.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर अग्निशमन पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन दल को घटनास्थल भेज दिया गया. करीब आधे घंटे में अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में संजय कुमार फल दुकानदार की दुकान में रखा करीम 4.50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की लिखित जानकारी दी गयी है. आग लगने का कारण बीड़ी-सिगरेट बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन