खिजरसराय जदयू अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

खिजसराय बीडीओ ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद उर्फ चंद्रमणि पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

खिजरसराय : खिजसराय बीडीओ ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद उर्फ चंद्रमणि पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के लोदीपुर के एक ग्रामीण के द्वारा सेंटर पर अच्छी व्यवस्था नहीं होने की सूचना पर प्रखंड अध्यक्ष गये थे. इसके बाद उन्होंने स्थानीय बीडीओ पर कई प्रकार के आरोप लगाये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस वाकये को वहां ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया. इसके आलोक में बीडीओ ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद उर्फ चंद्रमणि पर हल्ला हंगामा करने सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, इस घटना पर जदयू जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खान ने चिंता जतायी है. जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में वह वरीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन