गया जी में प्रधानाध्यापक के निधन पर शिक्षक वेलफेयर ट्रस्ट ने दी 75 हजार रुपये की सहायता

Updated:
विज्ञापन

चेक देते ट्रस्ट के मेंबर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : कोंच प्रखंड के दिवंगत प्रधानाध्यापक देवदत्त तिवारी के परिवार को डिस्ट्रिक्ट टीचर वेलफेयर ट्रस्ट ने 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है.

विज्ञापन

Gaya News : प्रखंड के मध्य विद्यालय बाली के प्रधानाध्यापक स्वर्गीय देवदत्त तिवारी के आकस्मिक निधन के बाद डिस्ट्रिक्ट टीचर वेलफेयर ट्रस्ट ने उनके परिवार को 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. हृदय गति रुकने से देवदत्त तिवारी का निधन हुआ था.

विज्ञापन

आपात बैठक में सहायता देने का लिया गया निर्णय

देवदत्त तिवारी के निधन के बाद ट्रस्ट की आपात बैठक आयोजित की गयी. इसमें उनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. इसके तहत ट्रस्ट की ओर से 75 हजार रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया गया.

पत्नी और पुत्री को सौंपा सहायता राशि का चेक

ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव अरविंद कुमार समेत प्रतिनिधिमंडल पटना स्थित शिवपुरी कॉलोनी पहुंचा. यहां उन्होंने स्वर्गीय देवदत्त तिवारी की पत्नी आराधना तिवारी और पुत्री अपराजिता कुमारी को 75 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा.

Also Read : हिसुआ में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम बोले- माहौल बिगाड़ने की हर कोशिश होगी नाकाम

संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची संवेदना

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की घड़ी में शिक्षक परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची संवेदना है. शिक्षक समाज के किसी सदस्य के परिवार पर आयी विपत्ति में संगठन हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगा.

शिक्षकों से संगठन से जुड़ने की अपील

इस अवसर पर कई शिक्षक मौजूद रहे. ट्रस्ट की ओर से जिले के शिक्षकों से संगठन से जुड़ने की अपील की गयी, ताकि जरूरत के समय शिक्षक समुदाय एक-दूसरे का सहयोग कर सके.

Also Read : वारिसलीगंज-खराट पथ पर टोटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन