ePaper

सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल

Updated at : 05 Jun 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल

थाना क्षेत्र के चंडीस्थान में बुधवार को जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा मामूली घायल है.

विज्ञापन

आमस. थाना क्षेत्र के चंडीस्थान में बुधवार को जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बेटा मामूली घायल है.आमस थाना के अपर थानाध्यक्ष धन्नू कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव निवासी लखन चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र लाल मोहन चौधरी के रूप में की गयी है. जबकि मामूली रूप से घायल पुत्र का नाम 13 वर्षीय पिंकू कुमार बताया जाता है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. दुर्घटना में मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये और मुआवजा की मांग को लेकर जीटी रोड को जाम कर दिया. दुर्घटना और जाम की सूचना पाकर आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार और धन्नू कुमार सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम समाप्त करवाया. गुनेरी पंचायत के मुखिया रामप्यारे पासवान ने बताया कि लखन चंडीस्थान बाजार से टीवी बनवा कर बेटे के साथ घर लौट रहे थे. अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी नगीना देवी और बेटी पिंकी कुमारी भी बाजार आयी थीं जो गुनेरी मोड़ पर इंतजार कर रही थीं. लाल मोहन की मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है.मौत से घर में कोहराम मच गया है.एक ओर पत्नी चीत्कार कर रही है. वहीं पिता भी गम में डूब गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन