गया जी : बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा था युवक, रास्ते में नशे में धुत शख्स ने टांगी से किया हमला; 3 घायल

Updated:
विज्ञापन

क्राइम सीन की सांकेतिक तस्वीर

गया जी में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने लोगों पर टांगी से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji Crime News (अरविंद कुमार) : गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने सड़क से आ-जा रहे लोगों पर टांगी से हमला कर दिया. घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाने में पदस्थापित एसआइ अंबुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक अमरपुर गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है.

ब्रेथ एनालाइजर व मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

पुलिस के अनुसार, युवक पूरी तरह शराब के नशे में धुत था. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई.

Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

बहन के घर से राखी बंधवाकर लौट रहे युवक पर किया अचानक हमला

घटना में घायल बागड़िया गांव निवासी पप्पू यादव ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपनी बहन के घर से राखी बंधवाकर वापस घर लौट रहे थे.

इसी दौरान अमरपुर के पास अचानक युवक ने उन पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी है.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

घटना में घायल अन्य लोगों को भी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है. फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन