एक करोड़ रुपये का नकली पूजा घी, रैपर व स्टीकर जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के मालसलामी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारूफगंज मंडी इलाके में छापेमारी कर नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

गया. पटना के मालसलामी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारूफगंज मंडी इलाके में छापेमारी कर नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से लगभग एक करोड़ रुपये की नकली पूजा घी, रैपर, स्टीकर समेत अन्य सामान को बरामद किया है. हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही मुख्य संचालक राजू कुमार मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि धंधेबाज द्वारा ब्रांडेड कंपनी वरुण पूजा घी के नाम का फर्जी स्टीकर इस्तेमाल कर नकली घी का निर्माण कर उसे बाजारों में सप्लाइ किया जा रहा था. इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों द्वारा पूरे मामले से पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद दंडाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया. मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती की मानें तो पिछले वर्ष अगस्त महीने में भी इसी प्रतिष्ठान में पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी थी. फिलहाल पुलिस मौके से फरार हुए फैक्ट्री संचालक राजू कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन