पितृपक्ष मेले को देखते हुए हर तैयारी लगभग पूरी : डीआरएम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 6:41 PM
डीआरएम राजेश गुप्ता ने रविवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले कमियों को जल्द से जल्द दूर कर दें.
गया. डीआरएम राजेश गुप्ता ने रविवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले कमियों को जल्द से जल्द दूर कर दें. डीआरएम ने कहा कि हमलोग एकजुट होकर बाहर से आनेवाले तीर्थयात्रियों को सहयोग करेंगे. डीआरएम ने रिजर्वेशन काउंटर से लेकर स्टेशन परिसर, एक नंबर से लेकर सात नंबर प्लेटफॉर्म, टिकटघर, बाइक स्टैंड, ऑटो स्टैंड व डेल्हा साइड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जहां-तहां मिली कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. डीआरएम ने बताया कि पितृपक्ष मेले को देखते हुए हर तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. बाहर से आनेवाले तीर्थयात्रियों के लिए दो पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा. गाड़ी संख्या 01667 व 01668 गया-कमलापति पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह ट्रेन गया रेलवे स्टेशन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी, सासाराम, पीडीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन होते हुए कमलापति रेलवे स्टेशन तक चलायी जायेगी. गाड़ी संख्या 01701 व 01702 गया-जबलपुर पितृपक्ष मेला स्पेशल ट्रेन गया से जबलपुर रेलवे स्टेशन तक चलायी जायेगी. यह ट्रेन यह ट्रेन गया रेलवे स्टेशन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी, सासाराम, पीडीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन होते जबलपुर रेलवे स्टेशन तक चलेगी.यहीं नहीं, पुनपुन घाट पर नौ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन व अनुग्रह नारायण रोड स्नान घाट पर पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की ठहराव शुरू किया गया है. ताकि, रेल सफर करने में तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. अतिरिक्त मजदूर लगा कर तीन शिफ्टों में हो रहा काम गया रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के दौरान जहां-तहां तोड़-फोड़ कर दिया गया है. इस कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन, अतिरिक्त मजदूरों लगाकर तीन शिफ्टों में अधूरे कार्यों को पूरा किया जा रहा है. ताकि,15 सितंबर तक बिजली,पानी, शौचालय, वेटिंग हॉल, स्नानघर व अन्य सुविधा मिल सकें. डीआरएम ने बताया कि डेल्हा साइड रहने व ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गयी है. यहीं नहीं, लगातार स्थानीय अधिकारियों की ओर से जायजा भी लिया जा रहा है. ताकि, कोई कमी न रह पाये. पितृपक्ष मेले के तैयारी पूरी करने के लिए हर स्तर पर लगातार काम चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










