कनौसी गांव में करेंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कोंच थाना क्षेत्र के कनौसी गांव में गुरुवार की देर रात को बिजली तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
गुरारू.
कोंच थाना क्षेत्र के कनौसी गांव में गुरुवार की देर रात को बिजली तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दौरान ग्रामीणों ने घायल युवक को गुरारू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गया रेफर कर दिया गया. इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि छोटू कुमार गुरुवार की देर रात को बिजली सप्लाइ में खराबी आ जाने पर उसे ठीक कर रहा था. इसी दौरान अचानक धारा प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां से घायल युवक को गया रेफर कर दिया, जहां बिजली मिस्त्री का इलाज चल रहा है. हालांकि, घायल जख्मी खतरे से बाहर बताया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










