जोधपुर में आहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे शौच के लिए घर से निकले थे 60 वर्षीय बसंत मांझी

विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे शौच के लिए घर से निकले थे 60 वर्षीय बसंत मांझी

बोधगया.

बोधगया थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव की आहर में डूबने से 60 वर्षीय बसंत मांझी की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह उनका शव आहर में पानी पर तैरता मिला है. परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे बसंत मांझी शौच के लिए घर से निकले थे. काफी देर होने के बाद भी वह नहीं लौटे, तब उनकी खोजबीन शुरू की गयी. रात होने के कारण आहर में भी उन्हें नहीं ढूंढ़ा जा सका. इसके बाद मंगलवार की सुबह गांव की आहर में उनका शव बरामद किया गया. लोगों ने अंदाजा लगाया कि पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गये होंगे और डूब गये होंगे. इस घटना की सूचना बोधगया थाने को दी गयी.उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बसंत मांझी के शव को पानी से बाहर निकालने में वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि श्रवण कुमार व अन्य ने सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन