Gaya News : 11 और 12 जनवरी नहीं रद्द रहेगी धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

Gaya News : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया गया है. काम पूरा होने के बाद रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

गया. उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया गया है. काम पूरा होने के बाद रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. पुनर्विकास का काम को देखते हुए गाड़ी संख्या 03309 व गाड़ी 03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास के काम को देखते हुए कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे रूट से किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को धनबाद से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. वहीं 12 जनवरी को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 03310 जम्मू तवी- धनबाद स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी. इसकी सूचना पूछताछ कार्यालय के साथ-साथ टिकट खरीदने के दौरान रिजर्वेशन काउंटर से भी दी जा रही है, ताकि रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन