सावन पूर्णिमा पर गया के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जल-दूध से हुआ महादेव का अभिषेक
महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
सावन पूर्णिमा के साथ ही पवित्र सावन माह का समापन हो गया. गया के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ महादेव का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन किया. विशेष श्रृंगार और भंडारे का भी आयोजन किया गया.
Gaya Sawan Purnima : सावन पूर्णिमा के साथ ही सावन का पावन महीना संपन्न हो गया. इस आखिरी दिन शुक्रवार को शहर सहित जिले के शिव मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना, आराधना, उपासना व अभिषेक कर अपने और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा-भक्ति व आस्था के साथ सावन पूर्णिमा का त्योहार मनाया.
आपके शहर में
शहर के प्रमुख शिवालयों व देवी स्थानों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन मास की आखिरी तिथि पर वृद्ध परपिता महेश्वर महादेव मंदिर, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, स्फटिक महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, बाबा फलकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, आदि पिता महेश्वर महादेव मंदिर, मां मंगला गौरी मंदिर, मां वागेश्वरी मंदिर, मां बगला स्थान मंदिर, मां दु:खहरणी मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित शहर के सभी शिवालयों, मंदिरों व मोहल्ले में स्थित देवी स्थानों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. सूर्योदय के साथ ही शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा.
श्रद्धालुओं ने किया दूध-दही से अभिषेक और महामृत्युंजय जाप
अधिकतर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध व दही से अभिषेक किया. कई श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र जाप का अनुष्ठान पूरा किया.
वहीं, पूरे सावन माह में भगवान शिव पर बेल पत्र चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं ने ब्राह्मण के निर्देशन में हवन, पूर्णाहुति व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया.

विभिन्न मंदिरों में आयोजित हुआ विशेष श्रृंगार, पूजन और महाआरती
सावन पूर्णिमा के अवसर पर फलकेश्वर महादेव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर, रामशिला पहाड़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, स्फटिक महादेव मंदिर, जीबी रोड स्थित मां आनंदी मंदिर, नयी सड़क स्थित महादेव मंदिर सहित कई शिवालयों व मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार, पूजन व महाआरती आयोजित की गई.
Also Read : शेखपुरा : फोन कर गांव बुलाया, फिर 10-15 लोगों ने फाइनेंस बैंक के CEO को पीटा; 25 हजार और सोने का लॉकेट छीना
भव्य सजावट के साथ दोपहर और शाम में हुआ भंडारे का आयोजन
सावन पूर्णिमा को लेकर शिवालयों के साथ-साथ शहर के अधिकतर मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों व आकर्षक बल्बों से भव्य रूप से सजाया गया. कई स्थानों पर दोपहर और शाम में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए