सीयूएसबी के छात्रों ने जरुरतमंदों में बांटे कपड़े

Updated:
विज्ञापन

कैंपस फॉर कम्युनिटी मुहीम के तहत कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

फोटो- गया बोधगया 210- कपड़ा वितरण कार्यक्रम में शामिल स्टूडेंट्स प प्राध्यापक

कैंपस फॉर कम्युनिटी मुहीम के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

वरीय संवाददाता, गया जी

सीयूएसबी के ध्यय कैंपस फॉर कम्युनिटी के तहत समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग ने विशेष वस्त्र दान अभियान के जरिए जरूरतमंदों में कपडे बांटे. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने कपड़े के बक्सों लेकर गयी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर कुलपति प्रो सिंह ने प्रतिवर्ष कपड़े बाटनें की समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग की इस प्रभावशाली परंपरा को निरंतर बनाये रखने के लिए सराहना की. संस्थान की व्यापक सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय की दृष्टि क्लास से कैंपस और कैंपस से समुदाय को दोहराया. उन्होंने छात्रों और संकाय सदस्यों से शैक्षणिक ज्ञान व सामाजिक आवश्यकताओं के बीच की दूरी पाटने का आह्वान किया, ताकि विश्वविद्यालय आसपास के गांवों के लिए आशा का केंद्र बन सके. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यह सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता की परंपरा को आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा. यह कार्यक्रम विभाग के संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिनमें विभागाध्यक्ष प्रो एम विजय कुमार शर्मा, प्रो अनिल कुमार सिंह झा, डॉ जितेंद्र राम, डॉ हरेश नारायण पांडेय, डॉ प्रिया रंजन तथा डॉ अहमदुल कबीर शामिल रहे. यह अभियान विभाग की सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें संकाय सदस्यों, शोधार्थियों, एमएसडब्ल्यू एवं एमए छात्रों तथा बाह्य दानदाताओं की सक्रिय सहभागिता रही, ताकि वंचित वर्गों की सहायता की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन