गया जी में 2500 वर्गमीटर के टमाटर नेटहाउस में कीट-रोग का प्रकोप, CUSB की विशेषज्ञ टीम ने खेत में पहुंचकर की जांच

विज्ञापन

खेत का निरीक्षण करती सीयूएसबी की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के कृषि विशेषज्ञों के एक दल ने टिकारी प्रखंड के खनेटू गांव में किसान शिवशंकर के खेतों और नेटहाउस का निरीक्षण किया. विशेषज्ञों की टीम ने टमाटर, बैंगन और फलदार पौधों में कीटों एवं रोगों के प्रकोप की जांच की और किसान को इसके समेकित प्रबंधन के लिए आवश्यक वैज्ञानिक उपाय बताए.

विज्ञापन

सीयूएसबी के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के ध्येय वाक्य 'कैंपस फॉर कम्युनिटी' के तहत समय-समय पर विश्वविद्यालय परिसर के आसपास विभिन्न प्रकार के समाजोपकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कुलपति प्रो सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग मगध क्षेत्र के किसानों की वास्तविक कृषि समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है और किसानों के खेतों तक पहुंचकर वैज्ञानिक व तकनीकी मार्गदर्शन देने की पहल की जा रही है.

विज्ञापन
खेत का निरीक्षण करती सीयूएसबी की टीम  | Prabhat Khabar Network
खेत का निरीक्षण करती सीयूएसबी की टीम | Prabhat Khabar Network

इसी क्रम में कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो ए पी सिंह के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ दल ने टिकारी प्रखंड अंतर्गत खनेटू गांव में प्रगतिशील किसान शिवशंकर के खेत व नेटहाउस का निरीक्षण किया.

नेटहाउस और बागानों का विस्तृत निरीक्षण

उल्लेखनीय है कि शिवशंकर ने नेटहाउस में लगभग 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में टमाटर की फसल लगायी है, जिसमें पिछले कुछ समय से विभिन्न कीट-पतंगों के प्रकोप एवं रोगों की समस्या गंभीर हो गयी थी. किसान के आग्रह पर विभागाध्यक्ष प्रो ए पी सिंह द्वारा समस्या के वैज्ञानिक परीक्षण एवं समाधान के लिए विशेषज्ञ दल गठित किया गया.

दल में सहायक प्राध्यापक (कीट विज्ञान) डॉ राधेश्याम धोले, सहायक प्राध्यापक (पादप रोग विज्ञान) डॉ दिव्या श्री दत्ता तथा प्रयोगशाला सहायक मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया. विशेषज्ञ दल ने किसान के जालगृह में टमाटर की फसल, खुले खेत में लगी बैंगन एवं अन्य सब्जियों तथा आम एवं नींबू के बागान का विस्तृत निरीक्षण किया. किसान द्वारा लगभग 500 नींबू के पौधे तथा लगभग 50 आम के पौधे लगाये गये हैं.

फसलों में कीट और रोगों का प्रकोप

निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ दल ने टमाटर की फसल में सफेद मक्खी, थ्रिप्स, मिलीबग, स्पोडोप्टेरा, हेलिकोवर्पा तथा विभिन्न प्रकार की इल्ली के प्रकोप को देखा. इसके साथ ही टमाटर की फसल में विषाणु संक्रमण के लक्षण भी पाये गये.

Also Read : गया जी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा विष्णुपद मंदिर, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च

खुले खेत में लगी बैंगन की फसल में तना एवं फल छेदक, सफेद मक्खी तथा हड्डा कीट जैसे कीटों का प्रकोप तथा फोमोप्सिस झुलसा रोग के लक्षण दिखाई दिए. वहीं, नींबू के पौधों में भी विषाणु संक्रमण संबंधी लक्षणों तथा विभिन्न प्रकार के कीट-पतंगों के प्रकोप का अवलोकन किया गया.

विशेषज्ञों द्वारा दिए गए समाधान और सुझाव

विशेषज्ञों द्वारा फसलों की मौके पर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करते हुए किसान को जैविक तथा रासायनिक दोनों प्रकार के समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन