मस्जिदों में आयोजित हुई अलविदा की सामूहिक नमाज
रमजान पर आखिरी जुमे यानी शुक्रवार को मस्जिदों व ईदगाहों में अलविदा की सामूहिक नमाज आयोजित हुई. इस सामूहिक नमाज में रोजेदारों सहित मुस्लिम समुदाय से जुड़े आम लोगों ने शामिल होकर नमाज पढ़ी. साथ ही अल्लाह से अपने व परिवार की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ की.
गया. रमजान पर आखिरी जुमे यानी शुक्रवार को मस्जिदों व ईदगाहों में अलविदा की सामूहिक नमाज आयोजित हुई. जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, मुन्नी मस्जिद, पनहर मस्जिद, कर्बला, जोड़ा मस्जिद मुरारपुर मस्जिद, करीमगंज मस्जिद सहित शहर के सभी मस्जिदों, ईदगाहों व मदरसों में शुक्रवार को अलग-अलग समय पर रमजान के अंतिम जुमे यानी अलविदा की सामूहिक नमाज आयोजित हुई. इस सामूहिक नमाज में रोजेदारों सहित मुस्लिम समुदाय से जुड़े आम लोगों ने शामिल होकर नमाज पढ़ी. साथ ही अल्लाह से अपने व परिवार की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ की. जामा मस्जिद सहित शहर की कई अन्य मस्जिदों में भीड़ अधिक पहुंचने के कारण सड़कों पर भी पंडाल बना कर नमाजियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गयी थी. नमाज पढ़ने के बाद रोजेदारों व नमाजियों ने अल्लाह से प्रार्थना कर भूल-चूक के लिए क्षमा मांगी. मस्जिदों से बाहर निकलने के बाद नमाजियों ने जरूरतमंदों के बीच दान भी किया. जानकारों की माने तो चांद दिखा तो इस बार 10 अथवा 11 अप्रैल को ईद मनाये जाने की उम्मीद है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए