गया जी के चाकंद में अचानक स्कूल से निकल थाने पहुंचे बच्चे, मेनू के अनुसार खाना नहीं मिलने पर भड़के थे

Updated:
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया के चाकंद थाना क्षेत्र में बच्चों का गुस्सा भड़क उठा जब उन्हें स्कूल में मेनू के अनुसार भोजन नहीं मिला. छात्रों ने स्कूल से निकलकर सीधे थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन

प्रचाकंद थाना क्षेत्र के अमराहा गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में सोमवार को भोजन की गुणवत्ता और मीनू के अनुसार खाना नहीं मिलने को लेकर बच्चों में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में छात्र विद्यालय से निकलकर शिकायत लेकर चाकंद थाना पहुंच गए. बच्चों ने विद्यालय के शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अक्सर मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है. साथ ही कई बार खराब खाना भी परोसा जाता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है

विज्ञापन

बच्चों के अचानक थाने पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में बच्चे शिकायत लेकर थाना पहुंचे थे. बच्चों की शिकायत सुनने के बाद मामले की जानकारी लेने के लिए डायल-112 की पुलिस टीम और गश्ती दल को विद्यालय भेजा गया.

पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक से बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. थानाध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय में भोजन को लेकर भविष्य में किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए. पुलिस की पहल के बाद बच्चों को समझाकर विद्यालय वापस भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन