छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने पकड़ा तूल, थानाध्यक्ष से मिले ग्रामीण
मुफसिल्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय कइया में पढ़ने जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत का मामला तूल पकड़ लिया है.
मानपुर. मुफसिल्ल थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय कइया में पढ़ने जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत का मामला तूल पकड़ लिया है और मंगलवार को दर्जनों की संख्या में बिसार गांव के लोगों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी बेटियों की सुरक्षा की मांग की और मनचलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी. इधर, पिछले कुछ दिनों से बिसार व बेलहंटी के बच्चियों को स्कूल एवं कोचिंग सेंटर जाने के दौरान कुछ मनचले अक्सर छेड़छाड़ कर रहे थे. इसकी जानकारी बच्चियों ने जब अपने माता-पिता को दी, तो उन्होंने कइया गांव जाकर मनचले युवकों के परिवार वालों को शिकायत दर्ज करायी. लेकिन, इसका समाधान नहीं हुआ था. इधर, 23 सितंबर को एक छात्रा को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कइया पुल समीप घेर लिया. इस मामले में थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि एक नामजद युवक सौरभ कुमार समेत अन्य तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए