‘सिर्फ भाषण से आत्मनिर्भर नहीं बन सकते’

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सिर्फ भाषण देने से देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है.

विज्ञापन

गया : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव विनय कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सिर्फ भाषण देने से देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है. इसके लिए जरूरत है युवाओं को रोजगार देने की. किसानों को सिंचाई की सुविधा, फसल उत्पादन के लिए सम्मानजनक मूल्य एवं बाजार मजदूरों के लिए रोजगार की पूरी व्यवस्था की.

आपके शहर में

विज्ञापन

तभी देश आत्मनिर्भर हो सकता है. श्री कुशवाहा ने कहा कि पूर्व में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात कही थी किसानों के चेहरे पर लाली लाने की बात कही थी. लेकिन, सभी छलावा साबित हुआ सिर्फ किसानों को ₹500 महीना देने का लॉलीपॉप थमा दिया. उसमें भी 50 परसेंट किसानों को ही किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन