गया : पोखर में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग का तीन दिन बाद मिला शव, जलकुंभी के बीच SDRF को करनी पड़ी तलाश
सांकेतिक तस्वीर
गया जिले में नौरंगा पोखर में डूबे 65 वर्षीय इंग्लिश दास का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया. शराब के नशे में पोखर में गिरने से हुई थी मौत. जलकुंभी के कारण SDRF को रेस्क्यू में आई भारी परेशानी.
गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा पोखर में डूबे व्यक्ति का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया है. तीन दिनों से पानी में रहने के कारण शव से काफी बदबू आने लगी थी. मृतक की पहचान वाराडीह गांव निवासी 65 वर्षीय इंग्लिश दास के रूप में हुई है.
आपके शहर में
गुमशुदा पिता के पोखर में डूबने की बेटे ने जताई थी आशंका
मृतक के बेटे संजीत कुमार दास ने स्थानीय थाना को लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके पिता जी गुमशुदा हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नौरंगा पोखर में डूबा व्यक्ति उनके पिता इंग्लिश दास ही हैं.
जलकुंभी बनी रेस्क्यू में बाधा, 3 दिन बाद पानी से निकला शव
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने शव की खोजबीन शुरू की थी. हालांकि, पोखर में अत्यधिक जलकुंभी रहने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसके तीन दिन बाद शव को बाहर निकाला जा सका.
शराब के नशे में पोखर में गिरने से हुई थी घटना
गौरतलब है कि तीन दिन पहले शराब के नशे में इंग्लिश दास पोखर में गिर गए थे. पोखर की गहराई अधिक रहने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई थी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, आर्थिक सहायता देने का आश्वासन
इधर थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को राज्य सरकार से मिलने वाली सरकारी आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए