भाजपा ने शेरघाटी में निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जेपी चौक से मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली शेरघाटी में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह और युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभांशु सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी.

विज्ञापन

शेरघाटी.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जेपी चौक से मंगलवार को तिरंगा बाइक रैली शेरघाटी में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह और युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभांशु सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी. तिरंगा यात्रा जेपी चौक से आरंभ होकर शेखपुरा, रमना, गोलबाजार, राम मंदिर, नगर पर्षद, नया बाजार होते हुए चितापकला जाकर समाप्त हुई. इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार होकर लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे के साथ शहर का भ्रमण किया. तिरंगा यात्रा में अरुण चंद्रवंशी, सुशील कुमार गुप्ता, दीनानाथ पांडे, वार्ड वार्ड पार्षद संतोष सिंह, परमानंद मनी, अनुज सिंह, संजय चौधरी, विवेक कुमार सिंह, उदय नारायण सिंह, गोविंद कुमार, सनी कुमार, गुड्डू पांडे, उत्कर्ष सिंह, उत्तम कुमार, साकेत सिंह, ऋतु सिंह इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन