ePaper

Bihar News: गया में अपराधियों ने बालू घाट संचालक के मुंशी को मारी गोली, मौत के बाद लूटपाट कर हो गए फरार

Updated at : 16 Oct 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: गया में बाइक सवार अपराधियों ने मुंशी को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना का जायजा लेने डीएसपी सुनील कुमार पांडेय समेत थानाध्यक्ष पवन कुमार मौके पर पहुंचे हुए है..

विज्ञापन

Bihar News: गया के मानपुर में बुधवार की देर शाम फल्गु नदी के पूर्वी तट स्थित शादीपुर बालू घाट पर मुंशी की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. इधर, घटना की जानकारी पाते ही डीएसपी सुनील कुमार पांडेय व स्थानीय थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गये. जानकारी के अनुसार, मुंशी की पहचान बुनियादगंज थाना अंतर्गत शादीपुर के रहनेवाले वासुदेव यादव के 30 वर्षीय बेटे सुजय यादव के रूप में की गयी. इधर, बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी भी की और बालू घाट के कई कर्मचारियों का मोबाइल फोन भी लूट लिया व फरार हो गये. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों को चिह्नित करते हुए छापेमारी में जुटी हुई हैं.

शादीपुर घाट पर हुई वारदात

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार बालू घाट पर संवेदक को नदी में बालू खनन कार्य की अनुमति मिली थी. उधर बालू उठाव को लेकर रास्ते का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बुधवार की दोपहर कुछ बदमाश युवकों के साथ कहासुनी के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी गयी. इधर, स्थानीय थाने की पुलिस अपना खानापूर्ति करने में जुटी हुई थी. तभी देर शाम बाइक सवार लगभग आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश बालू घाट पर आये और लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे.

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

कुछ कर्मचारी का मोबाइल फोन व कुछ नकदी भी लूट लिया. जब मुंशी सुजय कुमार ने इसका विरोध किया तो गोली मारकर जख्मी कर दिया. इधर, स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से बालू घाट पर भगदड़ मच गयी और ट्रक चालक के साथ जेसीबी व पोकलेन मशीन चालक व अन्य लोग भयभीत होकर घाट छोड़कर भाग गये.

Also Read: Bihar News: बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, दारोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल

घटना स्थल से कई खोखे बरामद

इधर, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना स्थल से 9.6 एमएम के खोखे बरामद हुए हैं. खून के नमूने एकत्र किये गये हैं. घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर पूछताछ के बाद अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी है .इधर, मृतक का पोस्टमार्टम के लिए एसएसपी से मांग रखी गयी है. विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि मानपुर में बालू माफियाओं का बोलबाला है. रात या दिन खूब अवैध बालू खनन होता रहता है. फल्गु नदी पूर्वी तट भदेजा बकरी फार्म, भदेजी, भुसुंडा, अलीपुर, कुकरा घाट, मठियापर, शादीपुर व कुक्कियासीन घाट से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन कार्य जारी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन