गया में गिरफ्तारी के विरोध में थाना पहुंची दर्जनों महिलाएं, रौद्र रूप देख भाग खड़े हुए दारोगा

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Police

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime: महिलाओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से दारोगा अपनी जान और हथियार बचाने के लिए दौड़कर थाने के अंदर जा घुसे और गेट बंद कर दिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: गया. बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाने पर एक महिला की गिरफ्तारी के विरोध में दर्जनों महिलाएं इकट्ठा हो गईं. थाने का गेट खुलते ही महिलाएं पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं. महिलाओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से दारोगा अपनी जान और हथियार बचाने के लिए दौड़कर थाने के अंदर जा घुसे और गेट बंद कर दिया. इसके बाद महिलाएं उग्र हों गईं. वहीं कुछ देर हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों के जरिए उग्र महिलाओं को खदेड़ कर भीड़ को हटाया और गिरफ्तार किया गया. पुलिस के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के केनी गांव में एक घटना हुई थी.

विज्ञापन

पुलिस के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल

होली के दिन विनोद सिंह 15 मार्च को अपने भाई से मिलने गया, जहां कुछ लोगों के जरिए हमला किया गया. जिसमें प्राथमिकी दर्ज कराई गई. इस मामले में खिजरसराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. उसी महिला की गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोगों के जरिए 18 मार्च को थाना पर आकर परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक के साथ महिलाएं हाथापाई करने लगीं, तब महिला पुलिसकर्मियों ने छुड़ाया. इस मामले में तत्काल एक पुरुष और 3 महिला सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं चार अन्य लोग फरार हो गए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस पर हमला कांड मामले में चल रही गिरफ्तारी

गया पुलिस के जरिए हमला मामले में पिछले 2 महीने में लगातार कार्रवाई की जा रही है. पिछले दो महीने में पुलिस पर हमला कांड मामले में 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं पुलिस की बढ़ती दबिश से 90 से अधिक अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर किया है. जिले में संप्रदायिक हिंसा या पुलिस पर हमला कांड में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है. उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार दिवस 2025: लिट्टी चोखा से लेकर खुरमा तक का चखेंगे स्वाद, यहां लग रहा बिहारी व्यंजनों का मेला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन