कोंच में BEO की प्रतिनियुक्ति को लेकर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, एक पक्ष का आमरण अनशन तो दूसरा धरने पर
धरना देते लोग | Prabhat Khabar Network
गया जी के कोंच में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति विवादों में घिर गई है. सत्ता और विपक्ष के नेता आमने-सामने आ गए, जिसके चलते एक तरफ आमरण अनशन शुरू हो गया तो दूसरी तरफ समर्थकों ने धरना दिया.
Konch BEO Controversy : गया जी जिले के कोंच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की प्रतिनियुक्ति को लेकर गुरुवार को कोंच में सत्ता और विपक्ष के नेता आमने-सामने दिखे. पूर्व उप प्रमुख एवं राजद नेता किशोर कुमार यादव ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया.
आपके शहर में
उनके समर्थन में पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद भी धरने में शामिल हुए. वहीं, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान के नेतृत्व में बीइओ के समर्थन में प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के सामने समर्थकों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया.
सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन
किशोर कुमार यादव की प्रमुख मांगों में डॉ. अभय कुमार रमण की नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति रद्द कर निलंबित करने की मांग शामिल है.
विभिन्न पंचायतों के संकुल केंद्रों में गड़बड़ियों की जांच की मांग
उन्होंने कुरमावां, मझियावां, कोंच व आंती पंचायत के संकुल संसाधन केंद्रों में कनीय शिक्षकों को संकुल समन्वयक बनाये जाने की जांच की मांग की.
इको क्लब राशि और सफाई कर्मियों की बहाली मामले की जांच
साथ ही इको क्लब की राशि में अनियमितता तथा वर्ष 2024-25 में सफाई कर्मियों की बहाली नहीं होने के बावजूद प्रधानाध्यापकों से अनुपस्थिति विवरणी लेने के मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया गया है.
Also Read : गया जंक्शन पर नये फुट ओवरब्रिज की तैयारी तेज, हाजीपुर भेजा गया डिजाइन
प्रखंड कार्यालय परिसर में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
दोनों पक्षों के धरने से प्रखंड कार्यालय परिसर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी. उक्त कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए