कबड्डी से कुश्ती और तीरंदाजी तक, राष्ट्रीय खेल दिवस पर गया जी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम; कई ने जीते पदक
राष्ट्रीय खेल दिवस पर गया में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी
राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर गया जिले में खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन हुआ. खिलाड़ियों ने कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी और भारोत्तोलन जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. जिला खेल पदाधिकारी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला.
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के तहत जिला खेल कार्यालय की ओर से खेल भवन सहित जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर खेल गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी, भारोत्तोलन व शूटिंग सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का होता है विकास: जिला खेल पदाधिकारी
जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है.

गया जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय निरंतर प्रयासरत है.
कुश्ती, तीरंदाजी, कबड्डी और भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विजेताओं की सूची
- कुश्ती: 40, 44, 48, 49, 64, 68 व 72 भार वर्ग में क्रमशः हिमांशु कुमार, आदर्श कुमार, सक्षम कुमार यादव, अतुल्य प्रकाश, संजय कुमार, आर्य कुमार व आयुष कुमार अव्वल रहे. वहीं 81 किग्रा भार वर्ग में अफ़ज़ार अहमद, युवराज अमन व निहारिका कुमार विजेता रहे.
तीरंदाजी (इंडियन राउंड):

तीरंदाजी (रिकर्व राउंड):
कबड्डी:
- भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग):

राज्य और प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में गया जिले ने दर्ज की शानदार उपलब्धियां
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय ने वर्ष 2025-26 की खेल उपलब्धियों को गिनाया. राज्य स्तरीय मशाल कबड्डी प्रतियोगिता-2025 में गया जिला विजेता रहा. इसके अलावा प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में गया ने विजेता स्थान प्राप्त किया.
मगध प्रमंडल का दबदबा और कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल ने एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में विजेता तथा फुटबॉल और सेपक टकरा में उपविजेता स्थान हासिल किया. इस कार्यक्रम में रामलगन प्रसाद, आनंद तिवारी, कमलेश कुमार, सत्यम वर्मा, राहुल राज, रामपूजन साहनी, प्रकाश कुमार, विकास कुमार व साहिल कुमार सिंह मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए