आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार

Updated:
विज्ञापन

आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार

विज्ञापन

गया. मोबाइल की चोरी करने में पकड़ाये कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी सराय जमा मस्जिद मुहल्ले के रहनेवाले मोहम्मद सदीक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है. इस मामले को पुलिस के वरीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) मनीष कुमार के बयान पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, पुलिस अभिरक्षा से आरोपित मोहम्मद सदीक के भागने के मामले में उसकी सुरक्षा में लगे होमगार्ड की लापरवाही मानी गयी है. मोहम्मद सदीक तब पुलिस अभिरक्षा से भागा, जब उसे होमगार्ड की सुरक्षा में कोरोना जांच को लेकर जय प्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया था. इधर, सोमवार को एएसआइ मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार मोहम्मद सदीक को गिरफ्तार करने को लेकर जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन