रड से जानलेवा हमला कर युवक का सिर फोड़ा

Updated:
विज्ञापन

अतरी प्रखंड के करियात बेल्दारी गांव के खेलावन यादव का गांव के ही एक युवक द्वारा सिर फोड़ दिया गया.

विज्ञापन

फोटो-गया-अतरी-01- अस्पताल में भर्ती युवक

अतरी.

अतरी प्रखंड के करियात बेल्दारी गांव के खेलावन यादव का गांव के ही एक युवक द्वारा सिर फोड़ दिया गया. इस संबंध में पीड़ित खेलावन यादव ने बताया कि वह अपने खेत में खाद डालकर गांव लौट रहा था कि अचानक पीछे से लोहे के रड से जानलेवा हमला कर दिया. इससे उसका सिर फट गया व शरीर पर काफी चोटें आयीं. शोर मचाने पर लोग दौड़े, तब भागा. सीएचसी अतरी में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालभेज दिया गया. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित खेलावन यादव के द्वारा आवेदन दिया गया है. इसमें एक को नामजद आरोपित बनाया गया है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन