गया के मुरली हिल से कारतूस व हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Published at :24 Mar 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
गया के मुरली हिल से कारतूस व हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

गया. गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मुरली हिल इलाके से गुरुवार की देर रात पुलिस ने 315 बोर के 25 कारतूस व हेरोइन की 25 पुड़िया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर प्रशिक्षु आइपीएस मंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी […]

विज्ञापन
गया. गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मुरली हिल इलाके से गुरुवार की देर रात पुलिस ने 315 बोर के 25 कारतूस व हेरोइन की 25 पुड़िया के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना पर प्रशिक्षु आइपीएस मंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में युवक को कारतूस व हेरोइन के साथ पकड़ा गया.

हालांकि, गिरफ्तार युवक से हेरोइन की आपूर्ति करनेवाले गिरोह व कारतूस व हेरोइन की डिलिवरी लेने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है, ताकि धंधेबाजों को पकड़ा जा सके.

उल्लेखनीय है कि मुरली हिल इलाके से पुलिस ने पहले भी छापेमारी कर हेरोइन बेचने का धंधा करनेवालों के साथ ही काफी मात्रा में हेरोइन भी बरामद किया था. इसके बावजूद इस इलाके में यह धंधा अब भी फल-फुल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन