वाटर ट्रीटमेंट टेक्निक देख लोग हुए अभिभूत

Updated at :28 Dec 2016 8:53 AM
विज्ञापन
वाटर ट्रीटमेंट टेक्निक देख लोग हुए अभिभूत

गया: पुस्तक मेला में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रदर्शनी आकर्षण की बनी केंद्र रही. आठवीं से लेकर 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये माॅडल व प्रोजेक्ट की प्रस्तुति लोगों को खासी पसंद आयी. माॅडल विज्ञान पर आधारित थे. प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. प्रदर्शनी में डीपीएस व […]

विज्ञापन

गया: पुस्तक मेला में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रदर्शनी आकर्षण की बनी केंद्र रही. आठवीं से लेकर 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये माॅडल व प्रोजेक्ट की प्रस्तुति लोगों को खासी पसंद आयी. माॅडल विज्ञान पर आधारित थे. प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. प्रदर्शनी में डीपीएस व ज्ञान भारती के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया.

प्रदर्शनी में डीएवी मेडिकल यूनिट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा वाटर ट्रीटमेंट, वर्किंग ऑफ हर्ट व पीएसएलवीसी-25 के अलावा अन्य विषयों पर माॅडल प्रस्तुत किया गया. वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करनेवालों में छात्र आशीष आनंद व आदर्श कुमार ने गंदे पानी को साफ सुथरा पानी बनाये जाने की विधि के बारे में बताया. इस मौके पर छात्रों ने कैसे व किस विधि से गंदे पानी को शुद्ध किया जा सकता है व उसे किस काम में लाया जा सकता है, के बारे में लोगों को बताया.

इसी क्रम में वर्किंग ऑफ हर्ट माॅड्यूल प्रस्तुत करनेवाली छात्रा वर्षा कुमार व साधना कुमारी ने मानव हृदय की गतिविधियों व खून के बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. हृदय के कार्य व खून के निर्माण के हर स्टेप को छात्राओं ने चित्र के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके अलावा डीएवी के छात्र राहुल ने पीएसएलसी-25 का माॅडल प्रदर्शित किया. साथ ही विद्यार्थियों ने पीएसएलसी की उपयोगिता व उसकी महत्ता के बारे में लोगों को समझाने का प्रयास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन